
भिलाई. केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि धान, दलहन और गन्ना का उत्पादन मत करो, नहीं तो ये फसलें मिट्टी के मोल बिकेंगी। राज्य में धान का उत्पादन सरप्लस है। देश में गेंहू, दलहन और शक्कर का उत्पादन भी बहुत अधिक है। ऐसी स्थिति में हमें फसल चक्र और बायो टेक्नोलॉजी की ओर सोचना होगा।
दुर्ग से रायपुर के बीच नेशनल हाइवे पर चार स्थानों पर प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाई ओवर का शिलान्यास करने आए गडकरी सोमवार को चरोदा के दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि जिस दिन जेट्रोफा की खेती करना शुरू कर देंगे, उस दिन बायो डीजल का उत्पादन और खपत बढ़ जाएगी। डीजल ५० रुपए और पेट्रोल की कीमत ५५ रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। जेट्रोफा से निकलने वाले बायो डीजल से स्पाइसजेट उड़ानें भर रही हैं।
महाराष्ट्र में एक हजार टे्रक्टर बायोडीजल से ही चल रहे हंै। केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने नेशनल हाइवे-५३ पर नेहरू नगर से डबरापारा खुर्सीपार तक 340.49 करोड़ की लागत से चार पार्ट में प्रस्तावित एलीवेटेड फ्लाई ओवर, 89 करोड़ की लागत से टाटीबंध जंक्शन पर फ्लाई ओवर, भारत माला परियोजना के अंतर्गत 2281 करोड़ की लागत से प्रस्तावित दुर्ग-रायपुर बायपास का भूमिपूजन किया। ४८ करोड़ के चरोदा निगम के पालिका बाजार व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और 1472 करोड़ आरंग-सरायपाली और रायपुर दुर्ग एनएच-५३ का चौड़ीकरण का लोकार्पण किया।
इन प्रस्तावों को दी स्वीकृति :
- सीआरएफ मद के अंतर्गत 5 सडक़ों के निर्माण के लिए 458 करोड़ 73 लाख
लखनपुर बायपास 200 करोड़ की स्वीकृति की जानकारी दी।
81 करोड़ की लागत से टाटीबंध जक्शन पर बनेगा फ्लाईओवर
रायगढ़-धरमजयगढ़ बायपास अब भारत माला परियोजना के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने मंच से ही 2375 करोड़ रुपए 28 सडक़ निर्माण और १७ शहरों के सडक़ों के नवीनीकरण के लिए १५७ करोड़ की घोषणा की।