25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी: मुख्यमंत्री का मंच सजाने के लिए मंगाए गए सात समंदर पार के फूल, देंखे वीाडियाे

बनाया गया है वाटर और फायर प्रुफ पंडाल विदेशी फूलों से महकाया गया है मंच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:00 AM IST

up cm news

बर्ड पैराडाईज

सहारनपुर।
सहारनपुर दिल्ली स्टेट हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास के लिए सहारनपुर पहुंच रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मंच को सजाने के लिए सात समंदर पार के विदेशी फूल मंगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से लिलियम, बर्ड पैराडाइस, काेर्नेशन और अॉर्केड फूल शामिल है। यह फूल थाईलैंड और इटली के हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार को ऐसी वैन में ये फूल कोलकाता से सहारनपुर लाए गए और सहारनपुर में लखनऊ से आई टीम ने इन फूलों को मंच पर सजाया है।

यह भी पढ़ें SC-ST एक्ट पर पूछा सवाल तो प्रेस-कांफ्रेंस छोड़कर चले गए योगी के ये मंत्री

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मंच पर यह सभी फूल लगाए गए हैं और इन फूलों को थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी मंगाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दोपहर बाद सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल शर्मा के आवास के सामने साउथ सिटी मैदान में पहुंचेंगे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माेर्य भी इस प्राेग्राम में पहुंच रहे हैं। यहां इस कार्यक्रम के लिए वाटर और फायर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ से पहुंची सुरक्षा टीम के सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने वाला विशेष पंडाल मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के लिए बनाया गया है और इस पंडाल की खास बात यह है कि यह आग और पानी दोनों से ही सुरक्षित है। इस पंडाल को जर्मन हैंगर कहां जाता है और जर्मनी तकनीक से यह तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें सीएम के आगमन तैयारी, स्मार्ट सिटी में ट्रैक्टर की राेशनी से बनाई जा रही सड़के, देंखे वीडियाे


रातो रात बनाई गई सड़कें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और यहां से वह सड़क मार्ग से डीआईजी ऑफिस के सामने से होते हुए साउथ सिटी मैदान पहुंचेंगे। दिल्ली रोड की हालत खस्ता होने की वजह से रूट को बदल दिया गया है और उन्हें कलेक्ट्रेट तिराहे से सीधे दिल्ली रोड पर ना ले जाकर जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड से हरि मंदिर के पास से हाेते हुए साउथ सिटी मैदान ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री की गाड़ी जेवी डिग्री कॉलेज रोड से निकलेगी और इसके लिए पूरे रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। रातों-रात इस रोड की मरम्मत कराई गई है और इसकी नालियों को भी साफ कराने के बाद यहां आनन-फानन में पौधारोपण किया गया है।

यह भी पढ़ेंः 11 सितंबर काे पहुंच रहे हैं सीएम आैर केंद्रीय परिवहन मंत्री, एेसा बनाया गया है पंडाल देखे वीडियाे