रायपुर

CG News: सीएम से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर हुई चर्चा

CG News: राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग तथा विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2026, 5:50 PM IST
CG News: सीएम से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर हुई चर्चा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवर को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग तथा विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं विधायक सुशांत शुक्ला मौजूद थे।

Updated on:
9 Mar 2026, 5:50 PM IST
Published on: