रायपुर

मंत्री डहरिया बोले, लोगों से समानता का अधिकार छीन रही है भाजपा सरकार

आरक्षण बनाए रखने की मांग लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस कहा, अंग्रेजों को भगाया था, भाजपा को भी भगाना होगा

less than 1 minute read
Feb 16, 2020
मंत्री डहरिया बोले, लोगों से समानता का अधिकार छीन रही है भाजपा सरकार

रायपुर. पदोन्नति में आरक्षण पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। आरक्षण की व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। राजधानी में राजीव चौक पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा, भाजपा के राज में देश का संविधान सुरक्षित नहीं है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से समानता का अधिकार छीन रही है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव आम्बेडकर जैसे नेताओं ने मिलकर देश का संविधान बनाया। हमें समानता का अधिकार दिया। कांग्रेस देश में संविधान विरोधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। डहरिया ने कहा, कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को भगाया था, संविधान बचाने के लिए भाजपा को भगाना होगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, भाजपा देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सामाजिक शांति भंग की कोशिश कर रही है। सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, महेंद्र छाबड़ा, नारायण कुर्रे, प्रमोद चौबे, हसन खान, अरुण भद्रा, राजेंद्र जग्गी आदि शामिल हुए।

Published on:
16 Feb 2020 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर