रायपुर

खुशियां बदली मातम में… गणेश विसर्जन करते खारुन नदी में डूबा नाबालिग, मौत

Accident In Ganesh Visarjan : खमतराई इलाके में रहने वाला 15 वर्षीय विवेक गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन करने उरला इलाके खारून नदी में गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 6:27 PM IST
खुशियां बदली मातम में... गणेश विसर्जन करते खारुन नदी में डूबा नाबालिग, मौत
खुशियां बदली मातम में... गणेश विसर्जन करते खारुन नदी में डूबा नाबालिग, मौत

रायपुर। Accident In Ganesh Visarjan : खमतराई इलाके में रहने वाला 15 वर्षीय विवेक गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन करने उरला इलाके खारून नदी में गया था। शाम करीब 5 बजे सभी नाचते-गाते बाना एनीकट पहुंचे। एनीकट के ऊपर से प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान विवेक नदी में गिर गया।

नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह संभल नहीं पाया और बह गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। विवेक के साथ एक और नाबालिग भी डूबने लगा था, लेकिन उसे बचा लिया गया। उरला पुलिस मामले की जांच में लगी है।

बारिश के चलते अक्सर नदी-तालाबों में काफी अधिक पानी भरा होता है। एनीकट, पचरी-घाट में काई जमने से फिसलन भी होती है। ऐसे स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन करने या नहाते समय सावधानी बरतना चाहिए। गणेश प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित कुंड में ही करना चाहिए। ऐसे स्थानों पर बच्चों और नाबालिगों को ले जाने से बचना चाहिए।

Published on: