30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : आत्मानंद स्कूल को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- शिक्षकों सहित आवश्यक पदों पर भर्ती नहीं..पढ़ाई भी ठप

CG Politics : पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Google source verification
आत्मानंद स्कूल को लेकर BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आत्मानंद स्कूल को लेकर BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। CG Politics : पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रदेश में दो वर्ष पूर्व खोले स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भारी अनियमितताओं की शिकायत मिल रही हैं। यहां काम करने वाले शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा हैं और शिक्षकों सहित आवश्यक पदों पर भर्ती भी नहीं की जा रही है। पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई ठप हो रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा हैं।

यह भी पढ़ें : रायपुर में विघ्नहर्ता की झांकी आज, प्रशासन ने इन पांच जगहों में दी पार्किंग की सुविधा, यहां नो एंट्री, देखें

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल स्वामी आत्मानंद स्कूलों के मॉडल का उदाहरण देशभर में देते रहते हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बड़े-बड़े विज्ञापन देकर अपना चेहरा चमका रहे हैं। वहीं आत्मानंद स्कूलों के संचालन में नियमों में भी भिन्नता है मुख्यमंत्री की घोषणा और राजपत्र में प्रकाशन के बावजूद इनके संचालन के नियम भिन्न-भिन्न है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की कल होगी अहम बैठक, इन नामों पर लग सकता है मुहर

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग