29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की कल होगी अहम बैठक, इन नामों पर लग सकता है मुहर

CG Election 2023 : कांग्रेस में टिकट का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए अच्छी खबर है कि अब मंथन का दौर लगभग समाप्त हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 30 Sep 2023, 3:10 PM IST

पर्यवेक्षक भी तैयार कर रहे रिपोर्ट

पर्यवेक्षक भी तैयार कर रहे रिपोर्ट

रायपुर। CG Election 2023 : कांग्रेस में टिकट का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए अच्छी खबर है कि अब मंथन का दौर लगभग समाप्त हो गया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों में 90 विधानसभा सीटों के नामों पर चर्चा हो गई है। अब 1 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। दावेदारों के नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति लगाएगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi Visit Chhattisgarh : 3 अक्टूबर को बस्तर आएंगे PM मोदी.. नगरनार स्टील प्लांट का करेंगे लोकार्पण, देंगे बड़ी सौगात

पर्यवेक्षक भी तैयार कर रहे रिपोर्ट

कांग्रेस ने टिकट वितरण से पहले अपने पर्यवेक्षकों को भी विधानसभा भेजना शुरू कर दिया है। पर्यवेक्षक जिलों में जाकर टिकट के दावेदारों से बात कर उनका मन टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि टिकट वितरण के बाद संबंधित जिले में क्या स्थिति निर्मित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : जगदलपुर में भीषण हादसा...यात्री बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर, 2 की मौत, 14 घायल

बताया जाता है कि टिकट वितरण से पहले पर्यवेक्षकों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पहली सूची में 20 से 25 नाम आएंगे। इसमें उन सीटों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां विवाद की स्थिति नहीं है। इसके अलावा जहां संघर्ष की स्थिति है, वहां की कुछ विधानसभा सीटों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : रायपुर में विघ्नहर्ता की झांकी आज, प्रशासन ने इन पांच जगहों में दी पार्किंग की सुविधा, यहां नो एंट्री, देखें

कुछ सीट में सिंगल और कुछ में दो से तीन नाम : सिंहदेव

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों का परीक्षण हो गया। हर नामों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कुछ ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां से केवल एक ही नाम जाएंगे। उन्होंने कहा, जैसे पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सिंगल नाम है। ऐसे ही कुछ अन्य सीटों पर सिंगल नाम हो सकते हैं। इसमें पैनल भेजने की बात नहीं है। कुछ सीटों पर दो से तीन नाम भी जाएंगे।