
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी से लगे धरसींवा इलाके में एक नाबालिग की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग के घर से पैसे मंगवाता था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सिलयारी निवासी आयुब सौफी ने एक नाबालिग से दोस्ती की। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। फिर उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया और इसे वॉयरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा।
नाबालिग से घर से पैसे मंगाने लगा। नाबालिग कई बार आरोपी को पैसे दे चुकी थी। युवक की डिमांड बढऩे पर उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
Click & Read More Chhattisgarh News.