रायपुर

प्राचार्य-प्रोफेसर के आवास में रह रहे विधायक, एसपी और गनमैन

hhattisgarh News: रायपुर शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में प्राचार्य, प्रोफेसर और कर्मचारियों के लिए बनाए गए शासकीय निवासों को अलॉट करने के नाम पर मनमानी की जा रही है।

2 min read
May 02, 2023
 रायपुर शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज)

मोहित सिंह सेंगर

Chhattisgarh News: रायपुर शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में प्राचार्य, प्रोफेसर और कर्मचारियों के लिए बनाए गए शासकीय निवासों को अलॉट करने के नाम पर मनमानी की जा रही है। प्राचार्य, प्रोफेसर और कर्मचारियों के शासकीय निवास में विधायक, पुलिस अधीक्षक, गनमैन और संचालनालय में पदस्थ कर्मियों को आवंटित कर दिया गया है। मामले में संपदा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आवास खाली करवाने के लिए कहा गया है।

कर्मचारी दूसरी जगह किराए पर रह रहे


इस गफलत के कारण साइंस कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर, कर्मचारी दूसरी जगह किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई। साइंस कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि उनकी पदस्थापना से पहले इन मकानों में ये लोग रह रहे हैं। संपदा विभाग से कुछ शासकीय आवास अलॉट किए गए है ।

इन आवासों में रह रहे अभी ये लोग

- प्राचार्य आवास में विधायक विकास उपाध्याय निवासरत हैं।

- पी. क्यू 5 विमल बैस, पुलिस अधीक्षक निवासरत हैं।

- एल. क्यू. 7 ( कन्या छात्रावास) यहां विधायक विकास उपाध्याय के गनमैन सर्वेश सिंह जो कि तृतीय वर्ग कर्मचारी हैं वे निवासरत हैं। यह आवास अधिकारी वर्ग का है।

- एल. क्यू. 8 हाई स्कूल की टीचर निवासरत है। उक्त आवास अधिकारी वर्ग के लिए है।

- एल. क्यू. 9 कन्या छात्रावास इसकी चाभी विधायक विकास उपाध्याय के सुरक्षाकर्मियों के पास है।

कर्मचारियों के आवास में ये लोग रह रहे

- सी. क्यू. 2 यहां मंत्री के वाहन चालक राजकुमार साहू रह रहे हैं।

- सी. क्यू. 8 सचिव के वाहन चालक कमलेश ठाकुर निवासरत हैं।

- सी. क्यू. 12 पुलिस आरक्षक राजेश ज्योति निवासरत हैं।

- ए.क्यू. 6 संचालनालय में कार्यरत प्रीति ठाकुर निवासरत है।

- ए.क्यू. 2 में मंत्री के आपरेटर शैलेंद्र वर्मा रह रहे हैं।

- ए.क्यू. 7 में संचालनालय में कार्यरत ओमप्रकाश वर्मा निवासरत है।

- ए.क्यू. 12 में संचालनालय में भृत्य में पद पर पदस्थ रवि यादव निवासरत है।

- एच.सी. 1 में संचालनालय में पदस्थ अनिल दुबे निवासरत हैं।

इस तरह हुआ खुलासा

महाविद्यालय के तीन कर्मचारियों ने आवास अलॉट करने के लिए प्रबंधन को पत्र लिखा था। प्रबंधन ने उनका आवेदन यह कहकर लौटा दिया कि आवास रिक्त नहीं है। इन कर्मचारियों ने रेकॉर्ड में पता किया, तो महाविद्यालय के कई लोगों को शासकीय आवास अलॉट नहीं हैं, लेकिन कुछ दूसरे विभाग के लोग रह रहे हैं।

-पीसी चौबे, प्राचार्य, साइंस कॉलेज

Published on:
02 May 2023 11:55 am