
रायपुर.पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एफसीआई के अतिरिक्त राज्य के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनांचल क्षेत्रों में मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने की मांग भी की। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।
अमित शाह से भूपेश बघेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरेन्द्र मोदी सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि छत्तीसगढ़ में खरीफ विपरण वर्ष 2018-19 में 80.38 लाख मीट्रिक टन एवं 2019-20 में 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जिससे उत्पन्न होने वाले परिणामी चावल की केंद्रीय पूल एवं राज्य पूल में छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आवश्यक मात्रा के बाद भी धान अधिशेष रहा। अधिशेष धान की मिलिंग कराकर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त चावल की मात्रा लेने के लिए बाध्य होना पड़ा।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग
खाद्यान्न से एथेनॉल बनाने वाले प्लांटों की स्थापना के संबंध में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2019-24 में इस संबंध में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। भूपेश बघेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांग की कि एफसीआई के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन के लिए अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया कि इस कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिशेष धान अनुमानित 6 लाख मीट्रिक टन धान को एथेनॉल संयंत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोना जांच तुरंत कराएं, ठंड के मौसम में संक्रमण बढऩे की आशंका