रायपुर

Budget 2022 : मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल

किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर बड़ी उम्मीद थी युवाओं, बेरोजगारों व महिलाओं के लिए भी कुछ नहीं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2022-23 का बजट
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2022, 6:54 PM IST
मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल
मोदी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन : भूपेश बघेल

रायपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के आम बजट 2022-23 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन बताया है। सीएम भूपेश बघेल बोले कि केंद्रीय बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। सीएम बघेल ने कहा कि बजट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि किसानों-मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में कोई बात नहीं कही गई है।

यूपी चुनाव : घर बैठने का समय नहीं अब, मुद्दों की राजनीति को जिताना है
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में भारत की सबसे बड़े ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, कृषि एवं किसान, बेरोजगार एवं गरीब, महिलाएं एवं युवा तथा मध्यम वर्ग व सामान्यजन के लिए किसी भी प्रकार की राहत अथवा उनकी आजीविका एवं आय बढ़ाने के बारे में कोई ठोस प्रावधान, कार्ययोजना अथवा इच्छाशक्ति नहीं दिखाई देती। बजट से किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का मोदी सरकार का वादा खोखला साबित हुआ है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...रायपुर में गूंजी बापू की प्रिय धुन अबाइड विद मी
बता दें कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया और सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम ऐलान किए हैं। बजट में केंद्र सरकार ने कृषि सेक्टर में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का ऐलान किया है। वहीं धान और गेहूं की खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा पुराने बजट में जिन विषयों को शामिल किया गया था, उनके बारे में कोई प्रावधान नहीं है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी, वो भी पूरी नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च

Published on: