
बेरोजगारी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल बोले मोदी जी से आग्रह है कि देश की बेरोजगारी कम करने के लिए देशहित में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का मॉडल जरूर अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मॉडल और बेहतर कार्यप्रबंधन से राज्य की बेरोजगारी दर घटी है।
चुनाव खत्म, महंगाई की डोज: रसोई गैस सिलेंडर रायपुर में एक हजार रुपए के पार
बता दें कि सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी संगठन (सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे नंबर पर है। फरवरी 2022 की स्थिति में देश में सबसे कम बेरोजगारी दर ओडिशा में एक प्रतिशत है। वहीं, सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में 32.3 और हरियाणा में 31 प्रतिशत है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी दर 7.4 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी दर 8.1 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.2 प्रतिशत है।
2) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt]मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे महंत ने दोहराई राज्यसभा जाने की इच्छा
कांग्रेस सरकार के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने समावेशी विकास का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरूप नया मॉडल अपनाया था। इसी मॉडल के तहत कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी देशव्यापी आर्थिक मंदी से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अछूती रही। तब भी छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरी तरह नियंत्रित रही।
3) यह भी पढ़ें: [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : इस कांग्रेसी राज्य ने महात्मा गांधी के मॉडल को अपनाकर कम की बेरोजगारी