रायपुर

Molestation Case: स्कूल की 5 छात्राओं के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, फिर पुलिस ने जो किया…

Molestation Case: छत्तीसगढ़ से एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ शिक्षक ने स्कूल में ही पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 2:52 PM IST
Molestation Case

Molestation Case: छत्तीसगढ़ के कसडोल जिले में एक छेड़छाड़ का मामला आया सामने है। जहां पर एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान में छात्राओं से एक शिक्षक ने छेड़छाड़ की है। वहीं इस मामले में आरोपी शिक्षक ने संजय पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Molestation Case: जानें पूरा मामला

सोनाखान के एकलव्य स्कूल के लाइब्रेरियन को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने स्कूल की 5 छात्राओं से छेड़खानी की थी। बात फैली तो डर से बाकी छात्राओं ने भी 2 दिन पहले स्कूल जाना छोड़ दिया। खबर ऊपर तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।

बता दें कि प्राचार्य ने एफआईआर लिखानी चाही, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। (Molestation Case) माहौल गरमाता हुआ देखकर तहसीलदार खुद जांच के लिए पहुंचे। आला अफसरों की रिपोर्ट सौंपी। तब कहीं जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी लाइब्रेरियन संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज

बताया जा रहा है कि जब छेड़छाड़ की शिकायत मिली, तो स्कूल विभाग ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब आवाज़ बुलंद होती चली गई, तब जाकर प्राचार्य ने कसडोल थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी संजय कुमार के खिलाफ धारा 74 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है, साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच भी कर रही है।

प्राचार्य ने बताया कि जानकारी लगते ही कार्रवाई की थी। पीड़ित बच्ची के पिता को गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई, तब मामले ने तूल पकड़ा। पालकों का कहना है कि प्रबंधन मामला दबा रहा था। (Molestation Case) वहीं कसडोल, एसडीओपी, कौशल किशोर वासनिक ने पत्रिका को जानकारी दी कि आरोपी लाइब्रेरियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना पूरी कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Updated on:
21 Sep 2024, 2:52 PM IST
Published on: