रायपुर

मौसम को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़कर आपको लग सकता है जोर का झटका

मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jun 30, 2018
मौसम को लेकर आई ये बड़ी खबर, पढ़कर आपको लग सकता है जोर का झटका

रायपुर. मानसून को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, रायपुर को छोड़कर छतीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। वहीं रायपुर में पिछले दो दिनों से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों से होते हुए मौसम आगे निकल गया है।

उधर, देश के सभी हिस्सों में मानसून 17 दिन पहले ही पहुंच गया है। मौसम विभाग के एडीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि आमतौर पर मानसून पूरे देश में 15 जुलाई तक पहुंचता है, लेकिन इस साल यह 29 जून को पहुंच गया। सबसे अंत में 15 जुलाई को मानसून श्रीगंगानगर पहुंचता है। उधर, तेज बारिश की वजह से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। यात्रा दो दिन में दूसरी बार रोकी गई।

ये भी पढ़ें

यहां कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने के निर्देश, डीएम ने राजकीय काम में बाधा डालने वाले को चेताया

मौसम विभाग ने शनिवार तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अमरनाथ गुफा तक जो श्रद्धालु गुरुवार तक पहुंच गए थे, उन्हें वहीं रोक दिया गया है। गुरुवार को 1300 लोगों ने दर्शन किए थे। तेज बारिश की वजह से रास्तों पर फिसलन हो गई है। इससे अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले पहलगाम और बालटाल मार्ग पर श्रद्धालुओं का आगे बढऩा मुश्किल हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश के चलते लेह-मनाली हाइवे पर पहाड़ के टुकड़े गिर गए हैं। यह मार्ग बंद हो गया है और इस पर 2000 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। भूस्खलन मनाली से 30 किमी दूर रोहतांग की ओर हुआ है।

उधर, उत्तराखंड में भी ऋषिकेश-यमुनोत्री एनएच 94 पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। यहां भी गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारधाम मार्गों पर भूस्खलन की वजह से तीर्थयात्रियों को आगे बढऩे से रोक दिया है। हालांकि बाधित यात्रा मार्ग को खोलने की कोशिश की जा रही है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र का मानना है कि यात्रा मार्ग सुचारू रूप से खुलने में एक दो दिन का समय लग सकता है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, केरल, पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल, असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात, तेलंगाना में शनिवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

भूस्खलन से रुके श्रद्धालुओं के कदम, अमरनाथ यात्रा के हालात की ताजा तस्वीरें
Updated on:
30 Jun 2018 04:38 pm
Published on:
30 Jun 2018 03:05 pm
Also Read
View All