Monsoon 2024: बारिश से भीषण तपिश से परेशान लोगोंं को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की वापसी फिर से होने लगी है। (Chhattisgarh Monsoon 2024) दक्षिणी हवाओं के असर से आसमान में बादल छाने लगे हैं।
Monsoon 2024: नौतपा के अंतिम दिन तेज हवाओं के साथ राहत भरी बारिश से प्रदेश भर में 6 डिग्री तक पारा गिर गया। बता दें कि सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। (CG Monsoon 2024) बारिश से भीषण तपिश से परेशान लोगोंं को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की वापसी फिर से होने लगी है। दक्षिणी हवाओं के असर से आसमान में बादल छाने लगे हैं।
अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चल सकता है। आगामी 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे (CG Monsoon 2024) अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तिल्दा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। जिसमें बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिला शामिल है। वहीं, इसके अलावा प्रदेश (Heavy Rain Alert) के अन्य स्थानों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं।
1) एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
2) एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर बना हुआ है।
रायपुर - 43
बिलासपुर - 42.4
दुर्ग - 42.4
राजनांदगांव - 42.0
अंबिकापुर - 40.6
पेण्ड्रारोड 40.1
जगदलपुर - 39.2
नवतपा के आखिरी दिन बैकुंठपुर में तेज अंधड़ के साथ बारिश (Monsoon Update 2024) के चलते जिले में कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बिजली कर्मी टूटे तारों को जोड़ने में लगे रहे। वहीं रायगढ़ में शनिवार की रात सात बजे तेज अंधड़ के साथ घंटे भर हुई बारिश हुई। इस अंधड़ की वजह से शहरी क्षेत्र में ही पेड़ व पेड़ों की टहनियां टूट कर बिजली तारों पर गिरी। इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई। हालात यह रहे कि शहर के ही कोतरा रोड क्षेत्र में ही 18 घंटे तक बिजली गुल रही।