रायपुर

दिल्ली में सांसद अग्रवाल के डिनर से प्रदेश में गरमाई सियासत, कहा- डिनर नई प्लानिंग का हिस्सा

रायपुर। दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ को डिनर पर आमंत्रित किया था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई थी। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस डिनर पर तंज […]

less than 1 minute read
Jan 20, 2026

रायपुर। दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ को डिनर पर आमंत्रित किया था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई थी। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस डिनर पर तंज कसते हुए इसे नई प्लानिंग का हिस्सा बताया है।

वहीं, सांसद अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस के नेताओं को हर विषय में साज़िश और चाल ही नज़र आती है, क्योंकि उनकी राजनीति भय, भ्रम और भ्रांतियों पर टिकी है। दिल्ली में डिनर को लेकर बैज ने मंगलवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वो हमेशा सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार और हाल ही में जम्बूरी को लेकर मामला उठाया था। इसके बाद कहीं न कही सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर आई है। दिल्ली में भोजन करना अग्रवाल की नई रणनीति व चाल की प्लानिंग है।

इस पलटवार करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली स्थित मेरे सरकारी निवास पर हुआ। रात्रिभोज पूरी तरह से एक आत्मीय, शिष्टाचारपूर्ण एवं संगठनात्मक संवाद था, जिसे कांग्रेस अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। भाजपा में संवाद, समन्वय और विचार-विमर्श हमारी संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे डिनर डिप्लोमेसी या नई चाल कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच और हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बयानबाज़ी से न हमारा संकल्प कमजोर होगा, न ही हमारा मार्ग बदलेगा।

Published on:
20 Jan 2026 11:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर