उन्होंने कहा की रायपुर बेहद खूबसूरत ही नहीं बल्कि क्लीन सिटी भी है। यहां की सड़कें बहुत साफ हैं और यहां पर बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं है।
रायपुर. बॉलीवुड ने नामचीन म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर आये थे। यहां की साफ़-सफाई, खूबसूरती और लोगों से मिले प्यार से अभिभूत नजर आये।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की रायपुर बेहद खूबसूरत ही नहीं बल्कि क्लीन सिटी भी है। यहां की सड़कें बहुत साफ हैं और यहां पर बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं है। मैं यहां परफॉर्म करने के लिए आया था और यहां के लोगों ने मुझे बेहद प्यार दिया है।
यहां के लोग भी उतने ही प्यारे हैं। मुझे यहां हजारों लोगों के सामने मुझे परफॉर्म करने का मौका मिला और सभी ने मुझे बहुत प्यार दिया।