रायपुर. खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कारण सात दिनों तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसकी वजह से एक दर्जन गाडि़यां रद्द की गई हैं। बिलासपुर मंडल में लाइन कनेक्टिविटी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 2& फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा।
इतनी ट्रेनें रद्द
18 से 26 फरवरी तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 से 27 फरवरी तक झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
18 फरवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 फरवरी को सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 फरवरी को नांदेड़ से रवाना होने वाली नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 फरवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 फरवरी को इंदौर से रवाना होने वाली इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 फरवरी को वलसाड से रवाना होने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 फरवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27 फरवरी को पटना से रवाना होने वाली पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 फरवरी को हबीबगंज से रवाना होने वाली हबीबगंज -सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 फरवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी- हबीबगंज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 व 26 फरवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 व 28 फरवरी को पुणे से रवाना होने वाली पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडिय़ां
19, 24 एवं 26 फरवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
18, 21, 22,23 एवं 25 फरवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
18 से 26 फरवरी तक राजेन्द्रनगर से रवाना होने वाली राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी -19, 22 एवं 26 फरवरी को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
22, 25 एवं 26 फरवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाड़ी विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर-बिलासपुर के रास्ते चलेगी।
23, 26 एवं 27 फऱवरी 2022 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर के रास्ते चलेगी।