CG Crime: महिला को वहां लाकर छोड़ा गया या घटना उसी स्थान पर हुई। इसके अलावा घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
CG Crime: विधानसभा इलाके में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर में एक भी कपड़ा नहीं था। विधानसभा पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम भुरकोनी के एक खंडहर में महिला की लाश मिली। मृतका की उम्र 40 से 45 साल है। शुक्रवार सुबह वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि मृतका के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम जांच से मामला स्पष्ट होगा।
मृतका भुरकोनी और आसपास के गांव की नहीं है। घटना स्थल पर उसका कोई कपड़ा भी नहीं मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी दूसरे स्थान से लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका विक्षिप्त थी। आसपास के इलाके में भटकती थी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अगर विक्षिप्त भी थी, तो उनके कपड़े कहां गए?
शव मिलने के बाद से देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा के मामलों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मुनादी भी कराई जा रही है।
घटना स्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को वहां लाकर छोड़ा गया या घटना उसी स्थान पर हुई। इसके अलावा घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बालोद में फिर जंगल में मिली सड़ी-गली लाश
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गंजडीह गांव के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संजारी चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पढ़े पूरी खबर