
CG Crime News: बालोद में फिर मिली जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में हड़कंप(photo-patrika)
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गंजडीह गांव के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संजारी चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि शव की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत।
लगातार सामने आ रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है, जिसमें हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
17 Apr 2026 01:55 pm
Published on:
17 Apr 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
