
CG Crime: पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बेचने वाले बालोद के पति -पत्नी व भाई को धमतरी पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी बालोद के मुसलमान पारा के रहने वाले है। आरोपियों में निजामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी (28), अनिता नेताम पति इस्लामुद्दीन कुरैशी (37) व मोहम्मद इसलामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी (34) हैं। इनके पास से हेरोइन, मोबाइल और कार जब्त की गई। इसकी कीमत 16 लाख 24 हजार 240 रुपए है।
धमतरी पुलिस के मुताबिक मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने श्यामतरई फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हेरोइन तस्करी का मास्टरमाइंड इस्लामुद्दीन था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस्लामुद्दीन पंजाब से ट्रेन के माध्यम से जाकर डेढ़-दो वर्षों से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के साथ धमतरी पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ दिया है। मामले में थाना अर्जुनी में धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
मुख्य सरगना मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय आरोपी का नाम पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी सामने आ चुका था। आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। धमतरी पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आखिरकार गिरफ्त में
आ गया।
पंजाब से ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई कर रहा था। एक दिन पहले सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस्लामुद्दीन के नेटवर्क का खुलासा हुआ।
8 महीनों से पुलिस के रडार पर था
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से पुलिस के रडार पर था। वह रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय था। पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका था।
Published on:
15 Apr 2026 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
