
बालोद में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर (Photo Patrika)
Rozgar Mela: बालोद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार मौका सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद द्वारा 12 जून को प्लेसमेंट कैंप (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होकर कुल 395 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमेंट में कुल 4 नियोजक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड रायपुर फील्ड ऑफिसर के 30 एवं कलेक्शन ऑफिसर के 10 पदों पर भर्ती करेगा। फील्ड ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास तथा आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारिर्त है।
कलेक्शन ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं ग्रेजुएट और आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह नियोजक श्रम इन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा इलेक्ट्रिक मेट्रो टेक्निशियन के 50 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण और अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित कीगई है।
सेफ इंटेलीजेंट सिक्युरिटी सर्विसेस भिलाई ने सिक्युरिटी गार्ड पुरुष के 150 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवीं एवं आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह मार्केटिंग मैनेजर के 2 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट एवं एमबीए, आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। सिक्युरिटी सुपरवाइजर पुरुष के 50 पद के लिए 2 वर्ष कार्य अनुभव के साथ शैक्षणिक योग्यता 12वीं या ग्रेजुएट, आयु 25 से 40 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह सिक्युरिटी ट्रेनिंग के 3 पद के साथ शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट एवं आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है।
इसी तरह नियोजक ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन विराट नगर बोरसी दुर्ग में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी वेबसाइट ई रोजगार सीजी डॉट जीओवी डॉट इन या जिला रोजगार कार्यालय बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर प्राप्त की जा सकती है।
Updated on:
04 Jun 2026 05:52 pm
Published on:
04 Jun 2026 05:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
