15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balod: 1 मिनट लेट आने पर शिक्षक ने मासूम छात्र को पीटा, सिर फूटा, अस्पताल पहुंचा

Teacher Violence in School: शॉर्ट रिसेस के बाद महज 1 मिनट की देरी से कक्षा में पहुंचने पर एक शिक्षक ने 12 वर्षीय छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी।
2 min read
Google source verification
Crime News

शिक्षक ने मासूम छात्र को पीटा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Teacher Beats Student: छत्तीसगढ़ में स्कूलों में छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र को शॉर्ट रिसेस के बाद महज 1 मिनट की देरी से कक्षा में पहुंचना भारी पड़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने पहले छात्र के साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र (Balod) के एक मिडिल स्कूल की है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। बताया जा रहा है कि शॉर्ट रिसेस समाप्त होने के बाद छात्र करीब 1 मिनट की देरी से कक्षा में पहुंचा था। इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने पहले उसे गालियां दीं और फिर उसकी पिटाई कर दी।

सिर पर लगी चोट, अस्पताल में कराया गया इलाज

परिजनों के मुताबिक, शिक्षक की पिटाई इतनी गंभीर थी कि छात्र के सिर में चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। घायल छात्र को आनन-फानन में डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना से नाराज परिजन सीधे डौंडीलोहारा थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

छात्रों में दहशत, अभिभावकों में नाराजगी

इस घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं में डर का माहौल है। वहीं, अभिभावकों ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अनुशासन बनाए रखने के नाम पर छात्रों के साथ इस तरह की मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्र और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।