23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balod Heavy Rainfall: बालोद में झमाझम बारिश का दौर जारी, अगले 24 घंटे मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Orange Alert Balod: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
IMD Orange alert moderate to heavy rain Balod

बारिश होने की चेतावनी। (फोटो: ANI)

Balod Rain Alert Chhattisgarh: बालोद जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश से जहां शहर और गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बालोद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

48 घंटे में 54.8 मिमी बारिश, पारा 25 डिग्री पर पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में औसतन 54.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश और घने बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। जिले (Balod Heavy Rainfall) का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में नमी बढ़ने से लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है।

किसानों के लिए राहत, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

लगातार हो रही बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान ट्रैक्टर और मजदूरों के साथ खेतों में जुटे हुए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा।

शहर और गांवों में जनजीवन प्रभावित

बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक छाता और रेनकोट के सहारे घरों से निकल रहे हैं।

जलाशयों का जलस्तर बढ़ा

लगातार बारिश के कारण जिले के तालाबों, नदी-नालों और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। इससे जलस्रोतों में पर्याप्त पानी पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है, जो आने वाले दिनों में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था के लिए भी राहत भरी खबर मानी जा रही है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें तथा बिजली के खंभों, पेड़ों और कच्चे मकानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

तहसीलवार बारिश (बुधवार)

तहसीलबुधवार की बारिश (मिमी)इस सीजन की बारिश (मिमी)
गुंडरदेही47.0419.6
बालोद68.4358.5
गुरुर49.3345.0
डौंडीलोहारा67.4443.2
डौंडी39.0282.8
अर्जुन्दा50.9461.3
मार्रीबंगला-देवरी62.2507.4
औसत54.8402.5

नोट: बारिश के सभी आंकड़े मिलीमीटर (मिमी) में हैं और मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।