रायपुर

NEET Exam की डेट फाइनल, इस दिनांक को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में एक सिर्फ यही परीक्षा है जो ऑफलाइन मोड में होगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2019, 6:05 PM IST
NEET Exam की डेट फाइनल, इस दिनांक को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
NEET Exam की डेट फाइनल, इस दिनांक को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

रायपुर . राष्ट्रीय पात्रता - सह - प्रवेश परीक्षा (नीट) 2020 का पेपर इस बार भी ऑफलाइन ही होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में एक सिर्फ यही परीक्षा है जो ऑफलाइन मोड में होगी। इससे ग्रामीण परिवेश से आनेवाले विद्यार्थियों को ज्यादा सहूलियत होती है। वो कंप्यूटर फ्रेंडली नहीं होते हैं और ज्यादातर विद्यार्थी ऑफलाइन मोड में ही परीक्षा चाहते हैं।

आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सत्र 2020 को लेकर देश के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट की परीक्षा तिथि और आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट परीक्षा 3 मई को होगी। नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा।

27 मार्च को छात्र एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 4 जून को रिजल्ट जारी होगा। परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाब नहीं किया गया है। पांडुचेरी इंस्टीट्यूट्स को छोड़कर देश के सभी मेडिकल संस्थानों में इसी परीक्षा के जरिए दाखिला होता है। नीट परीक्षा साल में 1 बार ही आयोजित होती है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
27 Oct 2019, 6:05 PM IST
Published on: