रायपुर

दशहरा देख कर लौट रहे भाइयों पर पड़ोसियों ने किया हमला, एक की मौत

दशहरा की रात गाली-गलौज कर रहे पड़ोसियों को दो भाइयों ने मना किया। इससे नाराज पड़ोसियों ने दोनों को कमरे में बंद कर लोहे के फावड़े और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

2 min read
Oct 07, 2022

बिलासपुर। जिले में लगतार चाकूबाजी की घटनाओं ने आम जनता को डरा दिया है। दशहरे की रात एक बार फिर शहर में चाकूबाजी की घटना हुई। दशहरे की रात गाली गलौज कर रहे पड़ोसियों को दो भाइयों को मना किया तो नाराज पड़ोसियों ने दोनों को कमरे में बंद कर लोहे के फावड़े और चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में छोटे भाई की मौत हो गई वहीं बड़ा भाई घायल है। घटना सिगिटटी पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

ग्राम नगपुरा निवासी संजय रात्रे 5 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे अपने भाई कमलेश के साथ रावण दहन के लिए सिगिटटी गया था। जब रात 11 बजे दोनों भाई लौट रहे थे तो घर के पास विनोद डहरिया गली गलौज कर रहा था। इसपर कमलेश ने उसे गाली न देने को कहा तब विनोद उससे विवाद करने लगा। तभी विनोद के परिवार के लोग सुरेश डहरिया, पत्नी रानी डहरिया, गंगा डहरिया व अमन डहरिया भी वहां आ गए। उन सभी ने कारन और कमलेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर दोनों भाइयों को खींचकर अपने घर के अंदर ले गए।

एक कमरे में बंद कर करन और कमलेश की जमकर पिटाई की। उन्होंने लोहा के फावड़े और चाकू से करन व कमलेश पर हमला कर दिया। इससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद करन ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमलेश के साथ बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद स्वजन ने कमलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डाक्टर ने घायल को सिम्स रेफर किया। स्वजन ने घायल को सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स के डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पांच अक्टूबर की शाम करन के पिता दशहरा में व्यस्त थे। करने अपने छोटे भाई कमलेश को बचाते हुए आरोपित के घर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने अपने पिता गंगा प्रसाद को फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना पर स्वजन तुरंत पहुंचे। तब कमलेश खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई।

सभी आरोपित फरार
घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस जांच करने सिम्स पहुंची। स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुरेश डहरिया, उसकी पत्नी रानी डहरिया, विनोद डहरिया, अमन डहरिया और गंगा डहरिया के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

Published on:
07 Oct 2022 11:41 am
Also Read
View All