Raipur News: धमतरी रोड से भाठागांव तक एक मजबूत कनेक्टिविटी देगी, बल्कि शहर के सबसे व्यस्त रूट्स में शामिल रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम करेगी।
Raipur News: @अजयरघुवंशी । लंबे समय से फाइलों में अटका केनाल रोड-2.0 प्रोजेक्ट आखिरकार जमीन पर उतरने की दिशा में बढ़ गया है। पचपेड़ी नाका से भाठागांव तक नई बायपास सड़क का काम शुरू हो चुका है। 60 फीट चौड़ी सड़क के लिए नगर-निगम और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वे शुरू कर दिया है।
करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बनने से डेढ़ लाख से अधिक लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह सड़क न सिर्फ पुरानी धमतरी रोड से भाठागांव तक एक मजबूत कनेक्टिविटी देगी, बल्कि शहर के सबसे व्यस्त रूट्स में शामिल रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम करेगी।
राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट में 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी है। हालांकि, रास्ते में अतिक्रमण बड़ी चुनौती बना हुआ है, जिसके चलते नगर-निगम पहले ही 165 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट करीब पांच साल पहले तैयार किया गया था।
अगर यह योजना समय पर पूरी होती है, तो न सिर्फ ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि शहर के तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र को भी एक नई और मजबूत
इस सड़क के बनने से संतोषीनगर, रावतपुरा नगर, चौरसिया कॉलोनी, भैरव सोसायटी सहित 40 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी इन क्षेत्रों के लोग रिंग रोड पर निर्भर हैं। इसके अलावा पुराना धमतरी रोड जाने के लिए कुशालपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, भाठागांव, वॉलफोर्ट सिटी व आस-पास के इलाकों के रहवासियों को राहत मिलेगी।
केनाल रोड-2.0 को कलर्स मॉल के पीछे से शुरू कर भाठागांव मार्ग तक विकसित किया जाएगा। यह सड़क एनएच-53 के समानांतर बनेगी, जिससे शहर के भीतर एक वैकल्पिक और तेज कनेक्टिविटी मार्ग तैयार होगा। पुराना धमतरी रोड से भाठागांव को जोड़ने में यह सड़क अहम भूमिका निभाएगी।
पचपेड़ी नाका (रामकृष्ण हॉस्पिटल के पास) से भाठागांव चौक को जोडऩे के लिए निगम और राजस्व विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए बजट में प्रावधान किया है। यह सडक़ 7 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर लगभग 60 फीट की जाएगी।
मो. इमरान खान
अधीक्षण अभियंता, नगर-निगम रायपुर