रायपुर

CG News: भाजपा महिला मोर्चा के नए अध्यक्षों की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

CG News: भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए।
2 min read
Apr 17, 2026
CG Political, BJP
BJP (Photo Source - Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई।

इसके साथ ही संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, सह-संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह और जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा की सहमति भी रही। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए।

जारी आदेश के अनुसार, सीमा साहू को भाठागांव अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सीमा साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

महिला सशक्तिकरण की लहर

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के गठन के बाद से महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाएं अब जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम दे रही हैं, जिसका स्पष्ट प्रतिबिंब आंकड़ों में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का व्यापक अभियान है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी संचालन के लिए 800 करोड़ रुपए, पूरक पोषण आहार के लिए 650 करोड़ रुपए तथा कुपोषण मुक्ति व पोषण अभियान के लिए 235 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश है।

राज्य में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। 10 मार्च 2024 को प्रारंभ इस योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए की सहायता मिल रही है। अब तक 26 किस्तों के माध्यम से 16 हजार 881 करोड़ रुपए से अधिक राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है, वहीं इस योजना के लिए 8 हजार 200 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रस्तावित रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1 लाख 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी, जिसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य में महिलाओं के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत अब तक 368 सदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है और 137 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। साथ ही 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

Updated on:
17 Apr 2026 06:10 pm
Published on:
17 Apr 2026 04:34 pm