रायपुर

30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम की नई भविष्यवाणी, दिए ये संकेत, 48 घंटे में दिखेगा असर

CG Weather Update: प्रदेश में आज भी सुबह से हल्के बादल रहे। यह हाल प्रदेश के रायपुर समेत अधिकांश जिलों में देखने को मिला। वहीं अधिकतम तापमान में भी 30 जनवरी तक वृद्धि जारी रहेगी। इसके बाद 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल...

2 min read
Jan 30, 2024
cold_wav.jpg
,,

cg weather Update: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीती रात अचानक से ठंड कम हो गई। वहीं आज सुबह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि अभी तक ठंडी हवाओं का चलना बंद नहीं हुआ है। इस बीच आज मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री के बढ़ने के संकेत दिए हैं। वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 फरवरी तक रहेगा। हालांकि इस बार बारिश नहीं लेकिन तापमान बढ़ने के आसार है।

छाए रहेंगे बादल
प्रदेश में आज भी सुबह से हल्के बादल रहे। यह हाल प्रदेश के रायपुर समेत अधिकांश जिलों में देखने को मिला। वहीं अधिकतम तापमान में भी 30 जनवरी तक वृद्धि जारी रहेगी। इसके बाद 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल आने के कारण तापमान में थोड़ी से गिरावट संभावित है। इस बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ऐसे हो रहा बदलाव
प्रदेश में इस वक्त अधिकतम तापमान दो दिनों में ही चार डिग्री बढ़कर 24 से 28.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से 4 कदम नीचे 11 डिग्री बना हुआ है, लेकिन बहुत अधिक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। अभी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण के रूप में तैयार हुआ है, जिससे तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 31 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है।

3 फरवरी तक का हाल

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आने की संभावना बन रही है। इससे तापमान में कुछ दिन बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बादलों का आने के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना बन रही है।

Published on:
30 Jan 2024 02:44 pm