7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के सिग्नेचर वाली टी-शर्ट की कीमत 670 रुपए, ​इस अभियान के तहत कांग्रेस ने किया ऐलान

Rahul signature T-shirt: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी चंदा एकत्र करेगी। इस बार चंदा की राशि राहुल गांधी की यात्रा की दूरी के आधार पर तय की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 30 Jan 2024, 1:17 PM IST

rahul_gandhi_t_shart.jpg

Rahul signature T-shirt: कांग्रेस संगठन चलाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डोनेट फॉर देश क्राउडफंडिंग अभियान के बाद अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी चंदा एकत्र करेगी। इस बार चंदा की राशि राहुल गांधी की यात्रा की दूरी के आधार पर तय की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

इसके लिए कांग्रेस ने डोनेट फार न्याय अभियान शुरू किया गया। कांग्रेस संगठन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक यात्रा के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चंदा की राशि तय की गई है। अभियान के तहत लोगों को डोनेशन के बदले में राहुल गांधी के हस्ताक्षर वाली टी शर्ट दी जाएगी।

67000 रु. में न्याय किट

इस बार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चंदा लेने के लिए कांग्रेस ने कुछ ऑफर भी दिए हैं। इसके तहत जो भी कार्यकर्ता 670 रुपए या उससे अधिक का दान करता है, तो उसे उपहार स्वरुप राहुल गांधी के हस्ताक्षरयुक्त टी-शर्ट दी जाएगी। इसी प्रकार यदि कोई कार्यकर्ता 67000 रुपए या इससे अधिक की राशि देता है, तो उसे एक न्याय कीट मिलेगी। इसमें एक टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टीकर होगा।

किलोमीटर रुपए

01 पैसा प्रति किमी की दर पर 67

10 पैसा प्रति किमी की दर पर 670

01 रुपए प्रति किमी की दर पर 6700

10 रुपए प्रति किमी की दर पर 67000

20 रुपए प्रति किमी की दर पर 134000

100 रुपए प्रति किमी की दर पर 670000