CG Ration Card Renewal: प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण में सर्वर रोड़ा बन गया है। हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, ऐप भी नहीं खुल रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण कराने के लिए ऐप के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। इससे हितग्राही घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं होने से राशनकार्डधारी नवीनीकरण के आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।