रायपुर

निवार तूफान का असर: आज भी दिनभर छाए रहे काले बादल, हल्की बूंदाबादी

- दिन के तापमान में गिरवाट, ठंड से लोग बचने करते रहे जतन- जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे थे

2 min read
Nov 27, 2020
Cyclone Nivar
Cyclone Nivar

रायपुर. निवार तूफान असर राजधानी सहित प्रदेश में आज भी देखने को मिला। प्रदेश में आज दिनभर काले बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, तो कुछ जगहों पर बूंदाबादी ही हुई। बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिनभर अधिकतम तापमान में गिरावट रही। इससे ठंड अच्छी पड़ी। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर जतन करते दिखे, कुछ लोग गर्म कपड़े से ठंड से बचते नजर आए, तो कुछ लोगों ने चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से निजात पाते दिखे।

अधिकतम तापमान में आज भी रही पांच डिग्री की गिरावट
राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री की रही। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.8डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में 15.9 मिमी बारिश हुई। जबकि पेंड्रारोड में 12 मिमी और जगदलपुर में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में सुबह, दोपहर और शाम कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम आज साफ रहने की संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है जिसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका स्थित होने के कारण प्रदेश और उसके आसपास के प्रदेशों में बादल छाए हुए हैं।

शनिवार 28 नवंबर को प्रदेश में आने वाली हवा की दिशा उत्तर या उत्तर पूर्व हो जाने के कारण आकाश मुख्यत: साफ होने की संभावना है। चूंकि प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा प्रवेश करने की संभावना है। इस कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

Published on:
27 Nov 2020 07:20 pm