रायपुर

दो दिन की बारिश हुआ ये हाल, कहीं पानी हुआ जाम तो निकल रहे सांप बिच्छु

रायपुर के भाठागांव में अवधपुरी मोहल्ले के जोन क्रमांक 6 में नालियों के अभाव से बारिश का पानी जमा हो गया है
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 12:46 PM IST
nali nikasi
दो दिन की बारिश हुआ ये हाल, कहीं पानी हुआ जाम तो निकल रहे सांप बिच्छु

रायपुर. रायपुर में दो तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत तों मिली है पर बारिश के होते ही इनकी परेशानीयां बढ़ गई है। रायपुर के कई इलाकों में बारिश के होते ही नालियों के अभाव के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे लोग हलाकान हो रहे हैं।

रायपुर के भाठागांव में अवधपुरी मोहल्ले के जोन क्रमांक 6 में नालियों के अभाव से बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे लोग काफी परेशान है। नगर निगम में शिकायत के बावजूद अब तक निकासी की कोई सुविधा नही की गई है। जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार काफी दिनों से पानी भरे होने के कारण यहां अनेक प्रकार के कीट व प्रदुषण फैल रहें है जिससे लोगों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। पानी की वजह से फैले मच्छरों के कारण यहां पर अक्सर बच्चे व बड़ो के बीमार पडऩे की शिकायत भी आ रही है। इसके अलावा यहां के लोगों द्वारा सांप व बिच्छु के निकलने की भी शिकायत की जा रही है। मोहल्ले के लोगों द्वारा कई बार नगर निगम में इस बात की शिकायत की जा चुकी है पर अब तक कोई भी निस्तारीकरण नही किया गया है।

यह क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र दक्षिण रायपुर क्षेत्र मे आता है जहां का विधायक बृजमोहन अग्रवाल हैं। विधायक से लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की है पर अपनी शिकायतों के बदले उन्हे केवाल आश्वासन ही मिल रहा है। प्रदुषित पानी भरे होने के कारण यहां पर लोगों के आवागमन बाधित होने की नौबत आ चूकी है।

इस क्षेत्र में हमेशा बारिश के वक्त निकासी की समस्या आती है जिसके कारण यहां के लोगों ने विधायक व नगर निगम को नाली बनाने का प्रस्ताव दिया था। पर अब तक यहां इस समस्या का कोई समाधान नही किया गया है। जिससे आये दिन प्रदुषण, संक्रमण और बिमारीयों का खतरा बढ़ गया है। जहां नाली के अभाव में गंदा पानी सड़क में भर रहे हैंच और आवागमन में पहुंच बाधित हो रहा है यहां तक कि सर्प बिच्छू भी निकल रहे हैं छोटे से बच्चों का एवं हम लोगों का आने जाने बहुत परेशानी हो रही है ।

Published on: