रायपुर

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए आज से जमा कर सकेंगे नामांकन, 28 जनवरी लास्ट डेट

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 22 से 28 जनवरी तक अपना नामांकन जमा कर सकेंगे। 25 व 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगें।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 11:59 AM IST
CG Election 2025: चुनावी रण में आमने-सामने हुए भाई! एक को BJP तो दूसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दिलचस्प होगा मुकाबला

CG Election 2025: आम निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा से आदर्श आचार संहिता बीरगांव नगर निगम को छोड़कर पूरे जिले में लागू होगी। अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की कर दी गई है।

नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 22 से 28 जनवरी तक अपना नामांकन जमा कर सकेंगे। 25 व 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगें। यानी प्रत्याशियों को केवल 5 दिन ही नामांकन भरने का समय मिलेगा। नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

दो चरणों में होंगे चुनाव

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराएं जाएगें। प्रथम चरण में आंरग और अभनपुर और द्वितीय चरण में तिल्दा और धरसींवा में चुनाव होगा। दोनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन जमा कर सकेंगे। वहीं, प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी और द्वितीय चरण 20 फरवरी को होगा। प्रथम चरण की मतगणना 18 और द्वितीय चरण की 21 फरवरी को होगी।

रायपुर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र की मुख्य बातें

1095 मतदान केन्द्र।
10 लाख 36 हजार 79 कुल मतदाताओं की संख्या।
5 लाख 15 हजार 301 पुरुष,
5 लाख 20 हजार 524 महिला
254 थर्ड जेंडर मतदाता।

कीर्तिमान और विश्वदीप रिटर्निंग ऑफिसर

डॉ. सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा व मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, पंजीयक आस्था राजपूत, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया और अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चौबे की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफिसर के रूप में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप की ड्यूटी लगाई गई है।

Updated on:
22 Jan 2025, 11:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All