रायपुर

CGMSC Scam: सीजीएमएससी घोटाले में अब ईडी की एंट्री, ईओडब्ल्यू कर चुका है चालान पेश

CGMSC Scam: ईओडब्ल्यू से घोटाले के दस्तावेज मिलते ही इसका अध्ययन किया जा रहा है। इस घोटाले में जेल भेजे गए आरोपियों से जल्दी ही पूछताछ कर बयान लिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2025, 8:33 AM IST
CGMSC Scam: सीजीएमएससी घोटाले में अब ईडी की एंट्री, ईओडब्ल्यू कर चुका है चालान पे

CGMSC Scam: प्रदेश में हुए 550 करोड़ के सीजीएमएससी घोटाले की जांच अब ईडी भी करेगी। ईओडब्ल्यू से घोटाले के दस्तावेज मिलते ही इसका अध्ययन किया जा रहा है। इस घोटाले में जेल भेजे गए आरोपियों से जल्दी ही पूछताछ कर बयान लिया जाएगा।

संदेह के दायरे में आने वालों को समंस जारी कर बुलवाया जाएगा। ईडी के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटी है। इस खेल में शामिल अधिकारियों, कांग्रेस नेता और रसूखदार लोगों को तलब किया जाएगा।

बता दें कि ईओडब्ल्यू ने सीजीएमएससी के बसंत कुमार कौशिक, क्षिरोद्र रौतिया, डॉ. अनिल परसाई, कमलकांत पाटनवार एवं दीपक कुमार बंधे और मोक्षित मेडिकेयर प्राईवेट लिमिटेड के संचालक शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Updated on:
18 May 2025, 8:33 AM IST
Published on: