
जगदलपुर/रायपुर. जगदलपुर में हवाई अड्डा का काम लगभग पूरा हो चुका है, और यहां से फ्लाइट के लिए एयर ओडिशा ने पहले ही सहमति जाहिर कर दी है।इसके लिए हवाई अड्डे का मुआयना किया गया। आगामी 15 मई से हवाई सफर बस्तर से शुरू हो जाएगा।आवागमन की इस सुविधा को सुगम बनाने के तौर तरीके क्या हैं,ये सारी जानकारी यहाँ दी जाएगी।आप भी हमारे साथ इस प्रक्रिया को जानें व समझें की कैसे प्रवेश से लेकर निकासी तक प्रक्रिया होगी।
मेनगेट के सामने ही है 5 काउंटर
जगदलपुर एयरपोर्ट के टर्मीनेटर बिल्डिंग में यात्रियों को टिकट लेने ज्यादा दिक्कत न हो इसलिए प्रवेश द्वार के पास ही कतार से पांच टिकट काउंटर बनाये गए हैं। जहां से वे अपनी टिकट बुक कर आसानी से हवाईअड्डा में प्रवेश कर सकते हैं।
यहां दिखाएं टिकट
जैसे ही आप मेन गेट से प्रवेश करते हैं। आपको सामने एयरपोर्ट के अंदर घुसने का गेट मिलेगा। जहां आपको अपनी टिकट दिखाकर गार्ड अंदर जाने की अनुमति देगा। इस कांच के गेट से अंदर जाते ही आप एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर जाएंगे।
एक्स-रे- स्केनर से गुजरेगा लगैज
यहां आपके लगैज को एक्स-रे स्कैनर से गुजारना होगा। दरअसल यह एक एेसी मशीन है जिसमें से बैग व अन्य सामान को गुजारा जाता है। इसके रेडियो वेव विस्फोटक व अन्य नियम विरूद्ध चीजों का पता लगाते हैं। सुरक्षा कारणों के चलते एेसा किया जाता है। बैग में किसी तरह के नियम विरूद्ध सामान बैग में पाए जाने पर यहां तैनात जवान उसे तुरंत निकाल लेंगें।
सिगरेट के शौकीनों के लिए स्मोकिंग रूम
एयरपोर्ट में सिगरेट के शौकीनो का भी उचित ख्याल रखा जाता है। जगदलपुर में भी एक स्मोकिंग रूम बना हुआ है। यह रूम वेटिंग रूम से सटा हुआ है। वहीं इस दौरान शौचालय भी बना हुआ है इसका निःशुल्क में उपयोग किया जा सकता है।
पहले बोर्डिंग पास जांच, फिर पहुंचेंगे प्लेन तक
जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट में लैंड होगी वैसे सबंधित कंपनी के एयरपोर्ट के अधिकारी अंतिम गेट पर आपके बोर्डिंग पास को चेक करेंगे और आपको फ्लाइट तक एक बस के जरिए पहुंचाया जाएगा। इसके बाद फ्लाइट में पहुंचेंगे।
फिर होगी आपकी और सामान की जांच
जैसे ही आपको बोर्डिंग पास लेकर आगे बढ़ेंगे कुछ ही दूरी पर आपको एक मेटल डिटेक्टर और एक्स रे मशीन नजर आएगी। यहां से गुजरने के पहले आपको अपने पर्स से लेकर मोबाइल तक को एक ट्रे के जरिये एक्स-रे स्कैनर से गुजारना होगा। इसी दौरान आप भी मेटल डिटेक्टर से होते हुए जवान के पास पहुंचेंगे और वह हैंड मेटल डिटेक्टर से आपकी जांच करेगा। इसके बाद आपके बोर्डिंग में सील लगाकर आप आगे बढ़ेंगे।
वेटिंग रूम में करेंगे प्लेन का इंतजार
इन तमाम पडाव को पार करने के बाद बाद वेटिंग रूम में पहुंचेंगे । यहां रखी कुर्सियों में बैठकर आप अपनी फ्लाइट का इंतजार कर सकते हैं। इस दौरान यहां इंतजार करते हुए फ्री में मैग्जिन व अखबार का मजा भी ले सकते हैं। वैसे कई एयरपोर्ट में आधे घंटे के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जाती है। इस सुविधा का लाभ यहां भी कुछ समय पश्चात मिलेगा।
एयरहोस्टेज देंगी जानकारी, फिर भरेंगे उड़ान
प्लेन में बैठने के बाद यहां मौजूद एयरहोस्टेज आपकों आपात कालीन स्थिति और आपके सफर को लेकर जानकारी देंगी। इसके पुरे होते ही आपकी उड़ान शुरू हो जाएगी।और आप इस उड़ान का आनंद ले सकेंगे|