रायपुर

सहायक शिक्षक के अभ्यर्थी को बड़ा झटका, अब डीएड के उम्मीदवार ही होंगे पात्र…..High Court ने लागू किया नया नियम

CG Vyapam Exam: सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्ग तीन भर्ती की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड के उम्मीदवारों ही पात्र माने जाएंगे।

2 min read
Aug 23, 2023
सहायक शिक्षक भर्ती

Assistant Teacher Recruitment In CG: रायपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्ग तीन भर्ती की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड के उम्मीदवारों ही पात्र माने जाएंगे। जबकि बीएड वाले उम्मीदवार इस भर्ती की काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती नियम में बदलाव कर दिया है।

इस निर्देश के निकलने के बाद व्यापमं की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे बीएड वाले उम्मीदवारों ने मंगलवार को भी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई और ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि यदि सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड वाले पात्र थे, तो शासन ने बीएड उम्मीदवारों को भी परीक्षा में शामिल क्यों किया? बहरहाल, हाईकोर्ट के निर्णय के तहत डीपीआई ने बीएड उम्मीदवारों को भर्ती से बाहर कर दिया है।

पहले ये था नियम

Assistant Teacher Recruitment In CG: भर्ती काउंसिलिंग से बाहर हुए उम्मीदवारों ने डिप्टी सीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख था कि सहायक शिक्षक वर्ग में बीएड और डीएड दोनों ही उम्मीदवार पात्र रहेंगे। इसके आधार पर ही उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। इसका रिजल्ट भी व्यापमं ने जारी किया। इसके बाद ही व्याख्याता पद की भर्ती की जा चुकी है।

सहायक शिक्षक की काउंसिलिंग होना बाकी है। उम्मीदवारों का कहना है कि कोर्ट का आदेश आने के पहले ही भर्ती नियम लागू हो चुके हैं। ऐसे में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए बीएड के उम्मीदवारों को भी पात्र किया जाना चाहिए। डीपीआई के आदेश के बाद प्रभावित हुए उम्मीदवारों ने राज्य सरकार ने सकारात्मक रवैए की उम्मीद लगाई है।

आज से होगी काउंसिलिंग

Assistant Teacher Recruitment In Raipur : सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग बुधवार से शुरू हो रही है। यह काउंसिलिंग 30 अगस्त तक जारी रहेगी। पदों में रिक्तियों के आधार पर आगामी चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए कटऑफ रैंक की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस काउंसिलिंग में जिन भी विद्यार्थियों को शामिल किया जाना है, उन्हें आधार कार्ड की मूल प्रति साथ रखना अनिवार्य होगा।

assistant teacher recruitment 2023
Assistant teacher recruitment near me
cg assistant teacher vacancy 2023
cg teacher vacancy 2023 notification
assistant teacher recruitment 2023 result
cg teacher vacancy 2023 notification pdf
cg teacher vacancy 2023 syllabus
assistant teacher cg vyapam

Published on:
23 Aug 2023 02:53 pm
Also Read
View All