रायपुर

मौसम में खराबी के कारण एक दिन और आगे बढ़ी रायपुर- जगदलपुर फ्लाइट की उड़ान, बुकिंग अब 14 से

एयर ओडि़शा ने 13 अगस्त को तय सीमा से एक दिन आगे यानी 14 अगस्त से बुकिंग शुरू की है
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 9:37 AM IST
maan airport
मौसम में खराबी के कारण एक दिन और आगे बढ़ी रायपुर- जगदलपुर फ्लाइट की उड़ान, बुकिंग अब 14 से

रायपुर. रायपुर-जगदलपुर विमानन संचालन करने वाली कंपनी एयर ओडि़शा ने 13 अगस्त को तय सीमा से एक दिन आगे यानी 14 अगस्त से बुकिंग शुरू की है। इस दिन फ्लाइट का परिचालन तय किया गया है। कंपनी ने उड़ान की तारीख एक दिन और आगे बढ़ा दी है।

बार-बार उड़ान में फेरबदल के बारे में कंपनी के एमडी का कहना है कि नासिक में मौसम खराब होने की वजह फ्लाइट १० अगस्त को उड़ान नहीं भर पाई। हमारी कोशिश है कि 13 अगस्त को यह फ्लाइट रायपुर पहुंच जाए। वैसे 14 अगस्त से बुकिंग शुरू कर दी गई है। एयर ओडि़शा के एमडी शैशव शाह ने बताया कि फ्लाइट अभी नासिक में ग्राउंड है। मौसम साफ होते ही सोमवार को सुबह माना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। रविवार को फ्लाइट बंद रहने की वजह से फ्लाइट आज नहीं पहुंच पाएगी। फ्लाइट का मेंटनेंस अब हिदुस्तान एयरनोटिक्स के हैंगर मेें किया गया है।

बुकिंग लेकर रद्द करने से परेशानी बढ़ी : यात्रियों से बुकिंग लेकर फ्लाइट रद्द करने के मामले में खूब किरकिरी हुई है। यह पहली बार नहीं है जब यह नौबत आई है, जबकि कई बार यह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

विमानन कंपनी ने मौसम में खराबी को वजह बताया है, जबकि इसे डीजीसीए की अनुमति से जोडक़र भी देखा जा रहा है। एक महीने से अधिक समय बाद फ्लाइट के दोबारा परिचालन शुरू करने के लिए विमानन कंपनी को पुन: अनुमति लेनी होती है। विमानन सूत्रों का कहना है कि डीजीसीए की अनुमति की वजह से भी लेटलतीफी होने की आशंका जताई जा रही है। विमानन कंपनी को यह औपचारिकता पहले पूरी कर लेनी थी, लेकिन कंपनी ने किए वादों के मुताबिक काम को अंजाम नहीं दिया।

Published on: