रायपुर

अब छत्तीसगढ़ में यूनानी डिग्री का होगा पंजीयन, कई राज्यों के आयुर्वेद छात्रों को भी मिलेंगे ये फायदे

CG Education News : छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड में मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के विश्वविद्यालयों के बीएनवायएस के डिग्रीधारियों का पंजीयन होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 3:53 PM IST
अब छत्तीसगढ़ में यूनानी डिग्री का होगा पंजीयन, कई राज्यों के आयुर्वेद छात्रों को भी मिलेंगे ये फायदे
अब छत्तीसगढ़ में यूनानी डिग्री का होगा पंजीयन, कई राज्यों के आयुर्वेद छात्रों को भी मिलेंगे ये फायदे

CG Education News : छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड में मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के विश्वविद्यालयों के बीएनवायएस के डिग्रीधारियों का पंजीयन होगा। बाहरी राज्यों के डिग्रीधारियों का पंजीयन कराने के लिए नियम और शर्तें राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक, यूनानी तथा प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि पूर्व के निर्णय से छत्तीसगढ़ निवासी उन प्राकृतिक एवं योग चिकित्सकों को चिकित्सा व्यवसाय करने में दिक्कत आ रही थी। (cg raipur news) जिन्होंने अन्य राज्यों से डिग्री प्राप्त की थी।

नए अधिसूचना से मध्यप्रदेश के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय तथा मध्यप्रदेश मेडिकल साइंसेस यूनिवर्सिटी जबलपुर, आंध्रप्रदेश के बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन, गवर्मेंट ऑफ हेल्थ साइंस, गुजरात के गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, (raipur news today) तमिलनाडु के द तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं कर्नाटक के मैंगलोर यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस तथा स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने वालों का पंजीयन संभव हो सकेगा।

Published on: