रायपुर

अब स्टूडेंट्स को सिर से लेकर पैर तक ढंके हुए कपड़े पहनकर जाना होगा स्कूल, ये है वजह

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक निर्देश में कुछ ऐसी ही सलाह दी गई है जिससे स्टूडेंट्स के होश उड़ गए है ।

2 min read
Nov 27, 2018
अब स्टूडेंट्स को सिर से लेकर पैर तक ढंके हुए कपड़े पहनकर जाना होगा स्कूल, ये है वजह

रायपुर/रायगढ़. छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक निर्देश में कुछ ऐसी ही सलाह दी गई है जिससे स्टूडेंट्स के होश उड़ गए है । जारी किए निर्देश पत्र में सभी प्रायवेट व सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को आदेश दिया गया है कि वो स्टूडेंट्स को सिर से लेकर पैर तक ढंके हुए कपड़ों में स्कूल बुलाए। उनके लिए पूरे अस्तीन तक शर्ट और फुल पैंट सहित छात्राओं के लिए कुर्ता, सलवार पहनकर स्कूल आने को कहा गया है।

डीईओ द्वारा जारी निर्देश में सरकारी व प्रायवेट स्कूलों में गणवेश की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। बच्चे फुल अस्तीन का ड्रेस अर्थात शर्ट-पेंट और छात्राओं के लिए फूल अस्तीन का सलवार शूट पहनकर आने के लिए कहा गया है।

इस निर्देश का कारण है शहर में फैली हुई डेंगू की बीमारी। इस आदेश पर लोगों का कहना है कि नगर निगम लोगों से भरपूट टैक्स लेता है और उसके बाद भी शहर की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी गलत करनी से लोग डेंगू सहित अन्य बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उनकी नाकामी को छुपाने के लिए जिला प्रशासन अब आम लोगो को ही नसीहत देने पर उतर गया है।

इस निर्देश में स्कूल प्रबंधन को साफ-सफाई के लिए निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल परिसर में नियमित साफ-सफाई रखें ताकि गंदगी के कारण डेंगू की रोकथाम व मच्छरों के पनपने को रोका जा सके। वहीं पानी जमा होने वाले जगहों में मिट्टी तेल, ब्लीचिंग पावडर व अन्य कीटनाशक नियमित रूप से छिड़काव करें। इन सभी का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों में भी जागरूकता लाने के लिए उन्हें इस बारे में बताया जा रहा है। कि वह आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें।

शहर में डेंगू के बढ़ते कहर को लेकर कलेक्टर शम्मी आबिदी ने निगम आयुक्त और सीएचएमओ को तलब कर निर्देश दिया कि बापू नगर में डेंगू की रोकथाम के लिए बेहतर उपाय किए जाए। उन्होंने बापू नगर के अलावा अन्य वार्डों में भी सफाई के पुख्ता उपाय करने के निर्देश दिए हैं। लगातार आ रही डेंगू की शिकायतों को देखतेे हुए सोमवार को कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त विनोद पांडेय व प्रभारी सीएचएमओ डा. टीके टोंडर को तलब किया।

कलक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि डेंगू को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने बापू नगर में फैली बीमारी सहित इसके रोकथाम के उपाय, साफ-सफाई व दवा के छिड़काव सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांगी। कलेक्टर से लोगों ने शिकायत भी की है कि नगर निगम की कार्यशैली डेंगू को लेकर निष्क्रिय है। पिछले साल भी इसी तरह की समस्या आई थी। यहां के वार्ड 13 में डेंगू फैलने की जानकारी निगम के अधिकारियों को दी गई थी, तब भी दवा छिड़काव में लापरवाही की गई थी।


-डेंगू से बचाव के लिए सभी सरकारी व प्रायवेट स्कूलों को साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिया गया है। वहीं यूनिफार्म की अनिवार्यता को खत्म कर दी गई बच्चे फूल अस्तीन के कपड़े पहनकर स्कूल आ सकते हैं। सफाई के लिए भी स्कूलों को निर्देश दिया गया है- आरपी आदित्य, डीईओ, रायगढ़

ये भी पढ़ें

दो महीने में कैंसिल हुई 35 ट्रेनें, कई गाड़ियों को रास्ते में रोका, 20 हजार यात्री हुए हलाकान
Published on:
27 Nov 2018 02:41 pm