
छत्तीसगढ़ को LEADS 2025 में बड़ी उपलब्धि (photo source- Patrika)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) (DPIIT) की LEADS 2025 रिपोर्ट में राज्य को ‘हाई परफॉर्मर’ का दर्जा मिला है। यह उपलब्धि बेहतर सड़क, मजबूत परिवहन व्यवस्था, निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों और तेज़ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का परिणाम है। इससे न सिर्फ उद्योगों को गति मिलेगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और युवाओं के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।
राज्य में बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था का फायदा सीधे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिल रहा है। बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाओं के कारण किसानों की उपज अब तेजी से बाजार तक पहुंच रही है, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ी है। वहीं व्यापार और उद्योगों को भी नई गति मिली है।
सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल उद्योगों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक कनेक्टिविटी मजबूत करने और आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने पर सरकार लगातार काम कर रही है।
राज्य सरकार की नई ‘लॉजिस्टिक्स नीति 2025’ के तहत परिवहन लागत कम करने, माल ढुलाई को तेज़ बनाने और निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिए जाने से रोजगार और निवेश के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।
Lakhan Lal Dewangan ने कहा कि राज्य में परिवहन और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिससे बड़े उद्योगों के साथ छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को भी लाभ मिल रहा है। Raipur के लिए तैयार सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और माल परिवहन ज्यादा व्यवस्थित हो सकेगा। साथ ही वनक्लिक सिंगल विंडो पोर्टल (OneClick Single Window Portal) के जरिए उद्योगों के लिए अनुमति प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया गया है।
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार के अनुसार, छत्तीसगढ़ तेजी से आधुनिक और तकनीक-आधारित लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित कर रहा है। LEADS 2025 में ‘हाई परफॉर्मर’ की यह पहचान सिर्फ एक रैंकिंग नहीं, बल्कि राज्य की मजबूत अधोसंरचना, सुशासन और जनहितकारी विकास मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता है।
Published on:
14 May 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
