14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Open School Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

CGSOS Result declared 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा (मार्च–अप्रैल 2026) का परिणाम आज, 14 मई को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Open School Result 2026

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल रिजल्ट 2026 जारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Open School Result 2026: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा (मार्च–अप्रैल 2026) का परिणाम आज, 14 मई को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

इस परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय, महानदी भवन से की। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Open School Result 2026: छात्राओं ने मारी बाजी

इस साल 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 71% रहा, जबकि 10वीं में 58.39% स्टूडेंट्स पास हुए। दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 72.17% और लड़कों का 70.01% रहा। वहीं 10वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 59.82% और लड़कों का 57.43% दर्ज किया गया।

ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल⁠ पर देख सकते हैं।

  • होम पेज पर दिए गए 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं
  • पास होने के लिए 33 फीसदी अंक जरूरी
  • छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा का विकल्प

जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह है, वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक या दो विषयों में असफल विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश भी जारी

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा एक या दो विषयों में असफल छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।