2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Board Result Revaluation 2026: बोर्ड रिजल्ट के बाद 2324 छात्रों को राहत, 14 मई तक पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन का मौका, जानें डिटेल्स

CG Board Result Recounting: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भिलाई जिले के 2324 अनुत्तीर्ण छात्रों को पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के माध्यम से अपने परिणाम सुधारने का अवसर दिया है।

2 min read
Google source verification
representative picture

representative picture

Board Result Revaluation 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी होने के बाद भिलाई के 2324 अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को राहत का मौका मिला है। ये छात्र पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं। मंडल के अनुसार, परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। छात्र चाहें तो तीनों प्रक्रियाओं में से किसी एक, दो या सभी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Board Result Revaluation 2026: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प

माशिमं ने बताया कि आवेदन प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के निर्धारित केंद्रों में शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। 14 मई के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन या अपील स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

द्वितीय मुख्य परीक्षा के फॉर्म 4 मई से

बोर्ड की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी, जो 30 मई तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहली मुख्य परीक्षा दी थी। इससे विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का अवसर भी मिलेगा। नियमित छात्र अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन करेंगे, जबकि स्वाध्यायी और अवसर परीक्षार्थी समन्वय केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकेगा आवेदन

दूसरी मुख्य परीक्षा में वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2026 में पंजीकृत थे। इनमें—

  • पूरक (Supplementary) श्रेणी के छात्र
  • अनुत्तीर्ण विद्यार्थी
  • उत्तीर्ण छात्र जो श्रेणी सुधार करना चाहते हैं।
  • इसके अलावा मुख्य परीक्षा 2025 में पहली बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण या पूरक आए विद्यार्थी भी क्रेडिट योजना के तहत पात्रतानुसार अनुत्तीर्ण विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

5वीं में 96 और 8वीं में 90 फीसदी छात्र पास

वहीं 5वीं और 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रायपुर जिले में 5वीं में जहां 96.65 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, 8वीं में 90.86 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं पिछले साल से ही केंद्रीकृत परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस साल का रिजल्ट बेहतर रहा। पिछले साल पांचवी में 95.46 और आठवीं में 86.93 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। यानी पांचवी कक्षा के परसेंट में जहां लगभग 1 फीसदी तो आठवीं के पसेंटेज में लगभग चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल पांचवी में 38317 विद्यार्थी और आठवीं में 36294 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।