रायपुर

CG Crime: रायपुर में ओसियन ग्रो गांजे की एंट्री, मामले में दूसरा आरोपी कुलदीप गिरफ्तार,तीसरे की तलाश जारी

CG Crime: दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ मंगवाता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब संबंधित कुरियर कंपनियों से भी पूछताछ कर रही है।

2 min read
Apr 15, 2026
ओसीअन ग्रो गांजा के प्रकरण में दूसरा आरोपी गिरफतार (Photo Patrika)

CG Crime: 11 अप्रैल की रात 9.40 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओसियन ग्रो गांजा के मामले में जिस रितिक पसरिचा को गिरफ्तार किया था, 14 अप्रैल को उसके दूसरे साथी मोहित पाल को भी धर दबोचा। गौरतलब है कि गत 11 अप्रैल को जोगी बंगला के पास किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रितिक को अरेस्ट किया था। आगे जांच में पता चला कि ओसियन गांजे की दिल्ली से रायपुर सप्लाई में सिर्फ रितिक नहीं, बल्कि उसके साथी मोहित पाल और कुलदीप पाल भी शामिल हैं।

तब से पुलिस ने बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में थी। 14 अप्रैल को सूचना पुलिस मिली कि मोहित दिल्ली से रायपुर पहुंचा है, तब पुलिस ने मोहित को घेराबंदी करते हुए रायपुर में गिरफ्तार कर लिया। उनका एक और साथी कुलदीप फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि ये सभी आरोपी दिल्ली और आसपास इलाके के रहने वाले हैं, जो रायपुर के अशोका हाईट्स, मोवा जैसे वीआईपी इलाके रहकर नशीले पदार्थ की तस्करी को अंजाम दे रहे थे।

जानकारी मिली है कि मोहित और कुलदीप कुरियर के जरिए ओसियन गांजे की खेप रायपुर भेजते थे, उस कुरियर पार्सल को रितिक यहां रिसिव करता था और लोकल युवक-युवतियों को बेचता था। बहरहाल, पुलिस की जांच जारी है।

कुरियर से मंगवाता था ड्रग्स

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ मंगवाता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब संबंधित कुरियर कंपनियों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।

संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस के शिकंजे में आ सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि रायपुर में इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नशे का नेटवर्क अब नए तरीकों— जैसे कुरियर—का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह शहर में फैलते नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।

Updated on:
15 Apr 2026 12:02 pm
Published on:
15 Apr 2026 12:01 pm
Also Read
View All