रायपुर

इस्तीफे के बाद अफसर ने खुद को मारी गोली, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, पत्नी से होगी पूछताछ

Raipur Crime News: खमतराई इलाके में पत्नी से नोकझोंक होने के बाद पति ने खुद को गोली मार लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हुआ? इसका पता नहीं चल पाया है।

2 min read
Jul 15, 2023
इस्तीफे के बाद अफसर ने खुद को मारी गोली, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश

CG Crime News: रायपुर। खमतराई इलाके में पत्नी से नोकझोंक होने के बाद पति ने खुद को गोली मार लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हुआ? इसका पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही इसने संस्थान से इस्तीफा दिया।

पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। धनलक्ष्मी नगर निवासी आलोक सिंह (43) शुक्रवार को अपने घर में थे। इस दौरान दोपहर को उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आलोक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से (chhattisgarh hindi news) खुद को गोली मार ली। घर में आलोक और उसकी पत्नी ही थे। उसके तीनों बच्चे बाहर गए थे। सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय आलोक बिस्तर पर पड़ा था। शरीर में केवल अंडरवियर था।

पुलिस का दावा है कि उस समय आलोक के शरीर में मूवमेंट था। कुछ देर में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को आंबेडकर अस्पताल भेजा गया। मृतक (crime news) निको इस्पात में असिस्टेंट मैनेजर था।

कनपटी से सटाकर मारी थी गोली

गोली आलोक की दाएं कनपटी से सटाकर चली है। गोली उसके सिर को चीरते हुए बाएं साइड निकल गई। पुलिस को मौके पर 7.65 एमएम का बुलेट और खोखा मिला है। मृतक मूलत: उत्तरप्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसके पिस्टल का लाइसेंस भी वहीं से जारी हुआ है। रिनुअल (cg hindi news) खमतराई थाने से हुआ है। आलोक का पत्नी से किस चीज को लेकर विवाद हुआ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पत्नी से होगी पूछताछ

पुलिस के मुताबिक आलोक की पत्नी ने बताया कि पति के साथ झगड़ा हो गया था, लेकिन घर में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मृतक भी केवल अंडरवियर में था। अगर आलोक खुदकुशी कर रहा मृतक की पत्नी से विस्तृत पूछताछ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक (Raipur crime news) जानकारी के मुताबिक आलोक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। -सोनल ग्वाला, टीआई, खमतराई, रायपुर

Published on:
15 Jul 2023 02:46 pm
Also Read
View All