रायपुर

Sir…एग्जाम से नहीं मैथ्स से लगता है डर, इसलिए स्टूडेंस ने उठाया ये कदम

वर्तमान शिक्षा प्रणाली गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों को लेकर परीक्षार्थियों के मन से डर खत्म नहीं कर पाई है।

2 min read
Feb 21, 2018
MGM school

रायपुर. वर्तमान शिक्षा प्रणाली गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों को लेकर परीक्षार्थियों के मन से डर खत्म नहीं कर पाई है। इसका ताजा उदाहरण एमजीएम स्कूल के दो छात्रों में देखने को मिला। दोनों छात्रों के स्कूल में गणित विषय की परीक्षा थी। इससे बचने के लिए दोनों छात्र मुंबई भाग गए।

दोनों आठवीं के छात्र हैं और एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार शाम को दोनों बालक मुंबई के रेलवे स्टेशन में घूमते हुए मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और रायपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को लेने पहुंचे।

स्कूल से जानकारी मिली तो घबराए परिजन

दोनों बच्चे परीक्षा देने स्कूल नहीं गए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों के घर में सूचना दी। इसके बाद परिजन चिंतित हुए। और दोनों की खोजबीन शुरू हुई। गौरव स्कूल ड्रेस में था। रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पता नहीं चलने के बाद परिजन शहर भर में उनकी तलाश करते रहे।

रात करीब 1 बजे तक घर वाले दोनों को ढूंढते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इस बीच मंगलवार शाम को दोनों का पता चल गया। किशोरों को लेने के लिए पुलिस व उनके परिजन रवाना हो गए हैं।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर निवासी 14 वर्षीय गौरव सिंह और सड्ढू का देवंत धु्रव दोनों गायत्री नगर स्थित एमजीएम स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र हैं। दोनों की वार्षिक परीक्षा चल रही है।सोमवार को गणित की परीक्षा थी।

परिजनों के मुताबिक गौरव गणित की तैयारी अच्छे से नहीं कर पाया था। यही हाल देवंत का भी था। इसके बाद दोनों ने परीक्षा नहीं देने का निर्णय किया। सोमवार को दोनों स्कूल जाने के लिए घर से निकले। ऑटो से स्कूल पहुंचे, लेकिन क्लास में न जाकर सीधे रेलवे स्टेशन चले गए।

करीब दो घंटा स्टेशन में घूमते-फिरने के बाद मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। मंगलवार को दोनों मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल में घूमते हुए मिले। वहां की पुलिस ने दोनों बच्चों को पकडक़र सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया।

Updated on:
21 Feb 2018 07:02 pm
Published on:
21 Feb 2018 10:50 am