
भारतीय जनता पार्टी आज आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में चक्काजाम करने जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्त्ता व नेता आज विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरेंगे। अलग अलह हिस्सों में नेशनल हाईवे में चक्काजाम किया जाएगा। बीजेपी के तय कार्यक्रम अनुसार अंबिकापुर कोंडागों राजनांदगाव में यह विरोध प्रदर्शन होना है। दोपहर 12 बजे से स्थानीय नेताओं की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी। जिला प्रशासन भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मुस्तैद है।
यह है पुरा मामला
प्रदेश में चक्काजाम की अगुवाई बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से की जा रही है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा- छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां आदिवासियों से उनका आरक्षण छीना गया है। आदिवासियों के 32% आरक्षण को घटाकर 20 % कर दिया गया है। बिलासपुर, सरगूजा व बस्तर में डॉ रमन सिंह की सरकार में तीसरी और चौथी श्रेणी के नौकरियों में स्थानीय आरक्षण दिया जाता था। उसपर भी रोक लगा दी गई है। एक के बाद एक आदिवासियों के आदिवासियों के स्थानीय अधिकारों को छीना जा रहा है।
इन स्थानों में किया जाएगा चक्काजाम
कोंडागांव जिले में नारायणपुर चौक पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी चक्का जाम करेंगे। अंबिकापुर में बिलासपुर चौक पर नंद कुमार साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, कमलभान सिंह जैसे सरगुजा के स्थानीय नेता चक्का जाम करेंगे। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव के छुरिया मोड़ पर सांसद मोहन मंडावी, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज, एमडी ठाकुर संजीव, आरके राय और देव लाल ठाकुर जैसे नेता चक्का जाम करेंगे।