हादसा: बहन के घर जा रहे भाई और दो महिला की हो गई दर्दनाक मौत, खुशिया बदली मातम में
रायपुर/धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज फिर सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक बाइक में सवार होकर तीजा लेने बहन के ससुराल जा रहे थे। तभी गलत दिशा से आ रही एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बात दें कि शनिवार सुबह तीजा मनाने ससुराज जा रहे पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत सड़क हादसे में हो गई थी।
घटना स्थल से ट्रक चालक फरार
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रिंकू देवांगन समेत दो अन्य महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक रायपुर से चारामा तीजा लेने जा रहे थे, कि यह घटना हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह ग्राम दलदल सिवनी जिला रायपुर निवासी रिंकू देवांगन (20) पिता कृष्णा देवांगन अपने पड़ोसी ताराबाई (40) पति राजेश शिंदे और त्रिवेणी (60) पति कृष्णा कंवर के साथ अपनी बाइक में सवार होकर चारामा जा रहा था।
बाइक घुस गई ट्रक के नीचे
इस दौरान धमतरी से लगभग 10 किमी दूर गागरा पुल के पास विपरीत दिशा से इमली भरकर आ रही ट्रक क्रमांक-आरजे-11जीबी-2007 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर होते ही बाइक सीधे ट्रक के नीचे घुस गई। ट्रक के पहिए में दबने से तीनों की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।