रायपुर

हादसा: अचानक बदले मौसम ने ले ली 11 साल के बच्चे की जान, दो गंभीर

दोनों बच्चों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Apr 05, 2018
cg news

रायपुर . दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने एक 11 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। हादसा राजधानी से लगे धरसींवा इलाके की है। यहां बिजली गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों बच्चों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह आज भी बच्चे मदरसे के बाहर खेल रहे थे। तभी अचानक बदले मौसम की गडग़ड़ाहट के बाद बारिश होने लगी। कुछ बच्चे बारिश से बचने बरगद के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान गरज-चमक के बाद गिरी बिजली से तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घटना स्थल पर की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी छात्र मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। यहां पढ़ाई के लिए मदरसा आए हुए हैं।

सभी बच्चों की उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें से 11 साल के दानिश नाम के बच्चे की मौत होने की खबर है। वहीं, मारूफ खान सुहेल खान को गंभीर हालत में राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। यहां पढ़ाई के लिए मदरसा आए हुए हैं।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव से तेज अधड़ के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. प्रकाश खरे का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। आंधी तूफान आ सकता है। इसके अलावा बारिश होने की भी संभावना है।

रायपुर में कही-कहीं हल्की बारिश
राजधानी रायपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इधर शहर से लगे दूसरे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मौसम में बदलाव से अलर्ट रहने की अपील की है। आपको बता दें कि रविवार को ७० किलो मीटर की रफ्तार से आई तुफान ने कहर बरपाया था।

Updated on:
05 Apr 2018 06:07 pm
Published on:
05 Apr 2018 06:04 pm