15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइबर ठग पहले समझते हैं आपकी जरूरत, फिर बिछाते हैं जाल, जानिए कैसे बन रहे लोग शिकार?

Cyber Crime Awareness: साइबर ठग बच्चों को गेम, युवाओं को ऑनलाइन नौकरी और शेयर ट्रेडिंग, जबकि बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर निशाना बना रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

image

नारद योगी

•

Oct 15, 2026

Digital Arrest Scam

साइबर ठगों ने हर उम्र के लिए बिछाया जाल (Photo Source- Patrika)

नारद योगी/Digital Arrest Scam: शहर में साइबर ठग बच्चों को वीडियो गेम और रिवॉर्ड, युवाओं को ऑनलाइन नौकरी व कॉलेज में प्रवेश, कारोबारियों को शेयर ट्रेडिंग और बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर निशाना बना रहे हैं। मोबाइल, सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को झांसे में लिया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी, क्राइम एंड साइबर गौरव मंडल के अनुसार, साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या यूपीआई पिन साझा न करें और निवेश से पहले जांच करें। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।